बहराइच: रेलवे ट्रैक के निकट बैठा बाघ, लोगों की थमी सांसें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कतरनिया घाट रेंज के मझरा में बुधवार को पुनः एक बाघ आ गया। रेलवे ट्रैक के निकट बाघ बैठा रहा। कुछ लोगों ने वाहन के अंदर से फोटो खींचा। इसके बाद सभी रफू चक्कर हो गया। कतरनिया घाट रेंज के मझरा बीट में बीते चार दिनों से एक बाघ लोगों को अपना शिकार बना …

बहराइच। कतरनिया घाट रेंज के मझरा में बुधवार को पुनः एक बाघ आ गया। रेलवे ट्रैक के निकट बाघ बैठा रहा। कुछ लोगों ने वाहन के अंदर से फोटो खींचा। इसके बाद सभी रफू चक्कर हो गया।

कतरनिया घाट रेंज के मझरा बीट में बीते चार दिनों से एक बाघ लोगों को अपना शिकार बना रहा है। बुधवार को मझरा बीट में बाघ आया। इसके बाद रेलवे ट्रैक के किनारे टहलते हुए जंगल में चला गया। जबकि दूसरा बाघ जंगल से निकला और रेलवे पटरी के निकट बैठा रहा। कुछ लोगों ने वाहन के अंदर से फोटो और वीडियो बनाया। इसके बाद सभी मौके से चले गए। हालांकि कुछ देर बाद बाघ भी जंगल की ओर चला गया। निरंतर जंगल से बाहर आ रहे बाघ ग्रामीणों के लिए खतरा बने हुए हैं। वहीं मानव वन्यजीव संघर्ष की स्थिति भी बन जाती है। लेकिन वन विभाग सिर्फ कागजों पर ही सुरक्षा के दावे कर रहा है।

डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि बुधवार को बाघ निकला था। जिसकी जानकारी हुई है। ऐसे में लोग अकेले उस ओर न जाएं।

पढ़ें-उन्नाव: अस्थाई अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर, दुकानदारों में मची अफरा-तफरी

संबंधित समाचार