श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह केस: शख्स ने किया भगवान कृष्ण के वंशज होने का दावा, पहुंच गया कोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। जिले का श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह विवाद केस कोर्ट में है और इस पर अगली सुनवाई एक जुलाई को होगी। इस बीच मनीष यादव नाम के एक शख्स ने भगवान कृष्ण के “प्रत्यक्ष वंशज” होने का दावा किया है। साथ ही कोर्ट में कृष्ण जन्मभूमि स्थल पर यथास्थिति के लिए एक आवेदन दिया है। शख्स ने …

मथुरा। जिले का श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह विवाद केस कोर्ट में है और इस पर अगली सुनवाई एक जुलाई को होगी। इस बीच मनीष यादव नाम के एक शख्स ने भगवान कृष्ण के “प्रत्यक्ष वंशज” होने का दावा किया है। साथ ही कोर्ट में कृष्ण जन्मभूमि स्थल पर यथास्थिति के लिए एक आवेदन दिया है।

शख्स ने मांग की है कि ईदगाह के सर्वेक्षण के लिए तीन सदस्यीय कोर्ट कमिश्नर का पैनल नियुक्त किया जाए। आवेदन में ईदगाह में बंद कमरों को खोलने, इलाके की सफाई और सर्वे के दौरान पुलिस सुरक्षा के इंतजाम करने की भी मांग की गई है।

बता दें कि गुरुवार को सुनवाई के दौरान हिंदू पक्ष ने कोर्ट में 13.37 एकड़ जमीन से जुड़े कागजात जमा किए और इस मामले की सुनवाई जल्द से जल्द करने की मांग की।

मुस्लिम पक्ष ने कोर्ट में जमा किए गए कागजात की कॉपी मांगी। कोर्ट ने हिंदू पक्ष को कॉपी देने का आदेश दिया है।

पढ़ें-बहराइच: बालिका के साथ नाबालिग ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर भेजा बाल सुधार गृह

संबंधित समाचार