मुरादाबाद: पुण्यतिथि पर याद किए गए प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू
मुरादाबाद, अमृत विचार। महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय चौमुखा पुल पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता अनुभव महरोत्रा और संचालन मोहम्मद शमी ने किया। सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अनुभव महरोत्रा ने कहा कि आज हम अपने प्रिय नेता …
मुरादाबाद, अमृत विचार। महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय चौमुखा पुल पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता अनुभव महरोत्रा और संचालन मोहम्मद शमी ने किया। सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अनुभव महरोत्रा ने कहा कि आज हम अपने प्रिय नेता आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मना रहे हैं। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन देश को आजाद कराने और देश को उन्नत और सम्रिध और अखण्ड भारत के निर्माण के लिए अर्पित कर दिया अनुभव महरोत्रा ने कहा कि बच्चे नैहरु को अत्यंत प्रिय थे।
इसलिए उनको चाचा नेहरू के नाम से याद किया जाता है। सभी कांग्रेस जनों ने उनके चित्र पर फूल माला चढा श्रद्धा सुमन व श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
पुण्यतिथि पर सेवादल जिलाध्यक्ष अनुराग शर्मा, मौहम्मद शमी, सेवादल शहर अध्यक्ष अफ़सर खान, आदिल खान, भारतीय परवेज इस्लाम,गुड्डे भाई, अनमोल गुप्ता, मौ0सलीम, सलमान अंसारी, अब्दुल रऊफ,मौ0 नदीम, समीर खान,नईम अब्बासी, शमशेर खान,पार्षद शिवराज सिंह गुर्जर, राजकमल गुप्ता, अनिल गुर्जर,लाल सिंह जसवंत सिंह, आसिफ शामिल रहे।
ये भी पढ़ें:- हल्द्वानी: गौला कॉरपस फंड से होगी पशु चिकित्सकों व फार्मासिस्टों की नियुक्ति
