महाराष्ट्र: कार और कंटेनर की भिडंत में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत
कोल्हापुर। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में पुणे-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर तावंडी घाट खंड के पास शुक्रवार सुबह कार और कंटेनर की भिडंत में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि पीड़ित परिवार कार से कर्नाटक के निपानी में एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जा …
कोल्हापुर। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में पुणे-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर तावंडी घाट खंड के पास शुक्रवार सुबह कार और कंटेनर की भिडंत में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि पीड़ित परिवार कार से कर्नाटक के निपानी में एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
तावंडी घाट खंड के पास तीव्र मोड़ पर तेज गति से जा रही कार की टक्कर कंटेनर से हो गई। दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जोरदार हुई कि कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान छाया अडगोंडा पाटिल(55), अडगोंडा बाबू पाटिल (55), महेश देवगोंडा पाटिल (23) और चम्पाताई मग्दुम (80) के रूप में हुई। सभी कर्नाटक के निवासी हैं।
इसे भी पढ़ें- भागलपुर की गंगा नदी में तीन युवकों की डूबकर मौत
