अयोध्या: पड़ोसी ने किशोरी के साथ की छेड़छाड़, शोर मचाने पर युवक ने छत से फेंका नीचे
अयोध्या। छत पर कपड़ा उतारने गई किशोरी को पड़ोसी युवक द्वारा छेड़ने का मामला सामने आया है। किशोरी के विरोध करने पर आरोपी युवक ने उसे छत से नीचे फेंक दिया। आनन-फानन में किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर …
अयोध्या। छत पर कपड़ा उतारने गई किशोरी को पड़ोसी युवक द्वारा छेड़ने का मामला सामने आया है। किशोरी के विरोध करने पर आरोपी युवक ने उसे छत से नीचे फेंक दिया। आनन-फानन में किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला रौनाही थाना क्षेत्र का है। किशोरी के भाई ने थाने में तहरीर दी है। उसने बताया कि उसकी बहन बुधवार शाम लगभग 6 बजे छत पर कपड़ा उतारने गई थी। इसी दौरान पड़ोसी अंकुर गुप्ता भी छत पर चढ़ गया और छेड़खानी करने लगा। बहन ने विरोध करते हुए गुहार लगाने की बात कही। आरोपी युवक फिर भी न माना। युवती ने गुहार लगानी शुरू की तो आरोपी ने किशोरी को छत से नीचे फेक दिया। पीड़िता को काफी चोटें आईं।
आनन फानन में 108 एम्बुलेंस से उसको अस्पताल पहुंचाया। पीड़िता के भाई ने बताया कि दबंग परिवार ने हम लोगों को थाने जाने से रोके रखा और मारपीट की। पीड़ित पक्ष ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्राधिकारी सदर शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि पीड़िता ने जब परिजनों से युवक की शिकायत की तो परिजन आरोपी के घर पहुंच गए। इस दौरान आरोपी के परिजनों ने पीड़िता के परिवार की पिटाई की। सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पढ़ें-रायबरेली: एम्स के चिकित्सक पर महिला मरीज ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, सीओ सिटी ने शुरू की जांच
