बहराइच: तीन दिन बाद भी नहीं बदला गया ट्रांसफार्मर, अंधेरे में हजारों की आबादी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। चरसंडा माफी गांव में लगा ट्रांसफार्मर तीन दिन पूर्व अधिक लोड के चलते फूंक गया था। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने उपकेंद्र में की, लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। इससे गर्मी में हजारों की आबादी अंधेरे में रहने को विवश है। नानपारा तहसील क्षेत्र के ग्राम चरसंडा माफी गांव में 16 केवी …

बहराइच। चरसंडा माफी गांव में लगा ट्रांसफार्मर तीन दिन पूर्व अधिक लोड के चलते फूंक गया था। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने उपकेंद्र में की, लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। इससे गर्मी में हजारों की आबादी अंधेरे में रहने को विवश है।

नानपारा तहसील क्षेत्र के ग्राम चरसंडा माफी गांव में 16 केवी का ट्रांसफार्मर स्थापित है। इससे 40 कनेक्शन धारियों के साथ अन्य को बिजली सप्लाई दी जाती है। तीन दिन पूर्व अधिक लोड और ट्रिपिंग के चलते ट्रांसफार्मर फुंक गया। इसकी शिकायत गांव निवासी शोभाराम, राम तिवारी, विष्णु, राजेंद्र साहू, रंजीत साहू, विनोद, कैलाश, बबलू, बदलू और सलीम ने विद्युत उपकेंद्र में की, लेकिन शिकायत के बाद भी अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। जिससे गांव की हजारों की आबादी अंधेरे में रहने को विवश है।

इस मामले में एक्सईएन कृष्ण कुमार का कहना है कि कर्मचारियों को भेजा गया है। जल्द ही ट्रांसफार्मर बदल दिया जायेगा। वहीं ग्रामीण भार को देखते हुए 25 केवी ट्रांसफार्मर स्थापित करने की मांग कर रहे हैं।

पढ़ें-सोनभद्र: शादी के मंडप से सीधे परीक्षा देने पहुंची दुल्हन

संबंधित समाचार