पीएम मोदी ने लद्दाख हादसे पर जताया दुख, कहा- प्रभावित लोगों को हरसंभव दी जा रही सहायता
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लद्दाख में हुई सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया, जिसमें थल सेना के सात जवानों की मृत्यु हो गई। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता दी जा रही है। इससे पहले सेना के अधिकारियों ने कहा था कि थल सेना के कर्मियों …
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लद्दाख में हुई सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया, जिसमें थल सेना के सात जवानों की मृत्यु हो गई। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता दी जा रही है। इससे पहले सेना के अधिकारियों ने कहा था कि थल सेना के कर्मियों को ले जा रहा एक वाहन शुक्रवार को लद्दाख के तुकतुक सेक्टर में सड़क से फिसल कर श्योक नदी में गिर गया, जिससे सात सैनिकों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि थोइसे से करीब 25 किमी की दूरी पर सुबह करीब नौ बजे यह दुर्घटना हुई। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, “लद्दाख में हुई बस दुर्घटना से काफी दुखी हूं, जिसमें हमने अपने बहादुर सैनिकों को खो दिया है।” उन्होंने कहा, “मेरी संवेदनाएं शोकसंतप्त परिवारों के साथ हैं। मुझे आशा है कि घायल लोग जल्द स्वस्थ हो जाएंगे। प्रभावितों को हरसंभव सहायता दी जा रही है।” अधिकारियों के अनुसार, 26 सैनिकों के एक दल को लेकर वाहन परतापुर ट्रांजिट कैम्प से हनीफ सब-सेक्टर में स्थित एक अग्रिम स्थान पर जा रहा था।
इसे भी पढ़ें- लद्दाख में बड़ा हादसा, सेना की गाड़ी श्योक नदी में गिरी, 7 जवान शहीद, कई घायल
