अमरोहा: 31 मई को प्रधानमंत्री करेंगे वर्चुअल तरीके से लाभार्थियों से संवाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। जिला अधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री द्वारा 31 मई को प्रस्तावित वर्चुअल तरीके से लाभार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि 31 मई प्रधानमंत्री द्वारा विभिन्न योजनाओं को लाभार्थियों से वर्चुअल तरीके से संवाद के द्वारा …

अमरोहा, अमृत विचार। जिला अधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री द्वारा 31 मई को प्रस्तावित वर्चुअल तरीके से लाभार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि 31 मई प्रधानमंत्री द्वारा विभिन्न योजनाओं को लाभार्थियों से वर्चुअल तरीके से संवाद के द्वारा सरकार द्वारा वर्तमान में विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं जो संचालित की जा रही हैं। उनके लाभार्थियों से संवाद व प्रमाण पत्र वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित की गई। डीएम ने कहा कि इस वर्चुअल संवाद में प्रधानमंत्री, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण और शहरी दोनों), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण और शहरी दोनों),जल जीवन मिशन और अमृत, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना और उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन पर चर्चा करेंगे।

जिलाधिकारी द्वारा सभी सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक कर भव्यता व शासन के निर्देश अनुसार कार्यक्रम आयोजित करने के लिए विकासखंड वार नोडल अधिकारियों की तैनाती कर दी है। यह कार्यक्रम विकासखंड के सभागार व नोडल अधिकारी द्वारा निर्धारित स्थल में आयोजित किया जाएगा। जिला स्तर पर कार्यक्रम के आयोजन हेतु परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

इसी प्रकार जिला विकास अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, उप जिलाधिकारी को भी संबंधित तहसील के विकासखंड का नोडल बनाया गया है। जिलाधिकारी ने कहा है कि शासन के निर्देशानुसार अधिक से अधिक लाभार्थियों को बुलाकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कहा कि संबंधित जनप्रतिनिधियों को भी कार्यक्रम में बुलाया जाएगा और इसके लिए आमंत्रण पत्र पहले से ही जनप्रतिनिधियों को भेज दिया जाए।

जिलाधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारी तय करते हुए गंभीरता के साथ कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ला, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व भगवान शरण, जिला कृषि अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी आदि सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री धामी बोले- चंपावत में चुनाव मैं नहीं जनता लड़ रही है

संबंधित समाचार