बरेली: दो ठेकेदार ब्लैकलिस्ट होंगे, चार के काम करने पर रोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। शहर में हो रहे निर्माण कार्य तय समय में पूरे नहीं कराए जा रहे हैं। इन्हें समय पर पूरा कराएं और जो ठेकेदार समय पर काम नहीं कर रहे हैं, उन पर जुर्माना लगाएं। चार ठेकेदारों को डिबार करने और दो ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने …

अमृत विचार, बरेली। शहर में हो रहे निर्माण कार्य तय समय में पूरे नहीं कराए जा रहे हैं। इन्हें समय पर पूरा कराएं और जो ठेकेदार समय पर काम नहीं कर रहे हैं, उन पर जुर्माना लगाएं। चार ठेकेदारों को डिबार करने और दो ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने दिए हैं।

निर्माण विभाग की बैठक में सभी अवर अभियंताओं से उनके क्षेत्र में हो रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान पाया गया कि स्टेडियम रोड के नाले का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। बैठक में उन्हें बताया गया कि 15 जून तक इसे पूरा करा लिया जाएगा। अधिशासी अभियंता संजीव प्रधान ने बताया कि नगर आयुक्त ने स्पष्ट कह दिया है कि जिन ठेकेदारों ने अभी तक काम करने का एग्रीमेंट नहीं किया है, उन्हें डिबार (उनसे कोई काम नहीं दिया जाएगा ) कर दिया जाए।

ऐसे चार ठेकेदार हैं, जिन्होंने काम करने का अभी तक एग्रीमेंट नहीं किया है। दो ठेकेदार ऐसे हैं, जिन्होंने काम करने का एग्रीमेंट कर लिया है, मगर काम शुरु नहीं किया है। इन्हें ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में वार्ड 51 नगरिया परीक्षित तालाब में जलनिकासी की समस्या का हल तलाशने की बात अफसरों से कही गई है।

ये भी पढ़ें- बरेली: अस्पताल में बम रखने की सूचना से मचा हड़कंप

संबंधित समाचार