आगरा: फर्नीचर की वर्कशॉप में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। देर रात थाना एत्माददुद्दौला क्षेत्र में नुनिहाई स्थित कटरा वजीर खां में जालानलेमिनेट‌स वर्कशॉप नम्बर दस में भयंकर आग लग गई। आग की उठती लपटें और धुएं के गुबार उठते देखकर क्षेत्र में अफरा-तरफरी मच गई। आग की लपटें देख किसी ने फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। …

आगरा। देर रात थाना एत्माददुद्दौला क्षेत्र में नुनिहाई स्थित कटरा वजीर खां में जालानलेमिनेट‌स वर्कशॉप नम्बर दस में भयंकर आग लग गई। आग की उठती लपटें और धुएं के गुबार उठते देखकर क्षेत्र में अफरा-तरफरी मच गई। आग की लपटें देख किसी ने फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

दरअसल वर्कशॉप का बाहर से गेट बंद था। इसलिए स्थानीय लोगों को आग बुझाने का कोई उपाय नहीं सूझा। दमकलों के पहुंचने पर भी कई घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।

फायर ब्रिगेड कर्मियों एवं पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद वर्कशॉप के गेट को खोला। फायर ब्रिगेड ने करीब 3 घंटे में किसी तरह आग पर काबू पा लिया।

भीषण आग में वर्कशॉप में बड़ा नुकसान हुआ है। वर्कशॉप के अंदर भारी तादात में फर्नीचर, केमिकल और अन्य सामान ने भीषण आग पकड़ ली थी। वर्कशॉप में रखा सारा समान आग में जलकर खाक हो गया।

पढ़ें- बरेली: इलेक्ट्रानिक दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

संबंधित समाचार