बहराइच: ग्रामीणों से अभद्रता पर चौकी इंचार्ज हुआ लाइन हाजिर, एसपी ने की कार्रवाई
बहराइच। मलावा चौकी पर तैनात चौकी इंचार्ज ने ग्रामीणों से अभद्रता की। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने एसपी से की। पुलिस अधीक्षक ने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है। पयागपुर थाना क्षेत्र के मलावा चौकी में चौकी इंचार्ज के पद पर गोविंद कुमार यादव की तैनाती थी। शुक्रवार को चौकी इंचार्ज ने ग्राम प्रधान …
बहराइच। मलावा चौकी पर तैनात चौकी इंचार्ज ने ग्रामीणों से अभद्रता की। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने एसपी से की। पुलिस अधीक्षक ने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है।
पयागपुर थाना क्षेत्र के मलावा चौकी में चौकी इंचार्ज के पद पर गोविंद कुमार यादव की तैनाती थी। शुक्रवार को चौकी इंचार्ज ने ग्राम प्रधान और ग्रामीणों से काफी अभद्रता की। जबकि गलती चौकी इंचार्ज की थी। इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी से की गई।
पुलिस अधीक्षक ने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर करते हुए पुलिस लाइन भेज दिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव सिसोदिया ने बताया कि काफी समय से चौकी इंचार्ज की ड्यूटी लगी थी। साथ ही कुछ मामलों को लेकर विवाद हुआ था। जिस पर शाम को एसपी ने लाइन हाजिर की कार्यवाई की है।
पढ़ें-इटावा: ई रिक्शा एजेंसी के मालिक की हत्या के मामले में चौकी इंचार्ज निलंबित
