बाराबंकी: स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार हुए घायल, सीएचसी रेफर
बाराबंकी। थाना क्षेत्र रामनगर अंतर्गत पिपरी मोड़ के पास अज्ञात स्कॉर्पियो गाड़ी ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर अवस्था में घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए रामनगर सीएचसी भेज दिया। थाना क्षेत्र रामनगर के क्वेटली गांव के रहने …
बाराबंकी। थाना क्षेत्र रामनगर अंतर्गत पिपरी मोड़ के पास अज्ञात स्कॉर्पियो गाड़ी ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर अवस्था में घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए रामनगर सीएचसी भेज दिया।
थाना क्षेत्र रामनगर के क्वेटली गांव के रहने वाले राकेश दीक्षित(42) व दयाशंकर दीक्षित (38) बेटा चंद्रभाल दीक्षित महादेवा से सूरतगंज की ओर जा रहे थे। रास्ते में पिपरी मोड़ के पास सूरतगंज से रामनगर की ओर जा रही अज्ञात स्कार्पियो कार ने उन्हें जोरदार ठोकर मार कर मौके से फरार हो गया।
जिसमें दोनों बाइक सवारों को गंभीर चोटें आई। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों व पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए रामनगर सीएससी ले गए। जहां चिकित्सकों ने घायल युवकों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां चिकित्सकों ने बताया कि बड़े भाई राकेश की चोट ज्यादा गंभीर हैं।
पढ़ें-बहराइच: घर में घुसकर बाघ ने युवती पर किया हमला, सीएचसी रेफर
