अमरोहा : एसपी ने पुलिसकर्मियों संग निकाली बाइक रैली, कहा- यातायात नियमों का अवश्य करें पालन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा,अमृत विचार। सड़क सुरक्षा के तहत पुलिसकर्मियों ने बाइक रैली निकाली। एसपी विनीत जायसवाल ने खुद हेलमेट पहनकर बाइक चलाते हुए रैली की अगुवाई की और रास्ते में चल रहे लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। इस दौरान एसपी ने कहा कि सड़क पर चलते समय जीवन की रक्षा के लिए …

अमरोहा,अमृत विचार। सड़क सुरक्षा के तहत पुलिसकर्मियों ने बाइक रैली निकाली। एसपी विनीत जायसवाल ने खुद हेलमेट पहनकर बाइक चलाते हुए रैली की अगुवाई की और रास्ते में चल रहे लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। इस दौरान एसपी ने कहा कि सड़क पर चलते समय जीवन की रक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

शनिवार को सड़क सुरक्षा अभियान के तहत निकाली गई रैली को एएसपी चंद्रप्रकाश शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसपी विनीत जायसवाल ने ट्रैफिक पुलिस व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ शहर के गांधी मूर्ति चैराहे से लेकर वासुदेव मंदिर रोड, चूना भठ्ठी, लकडा चैराहा, शाह विलायत चैराहा, अतरासी तिराहा, नल चैराहा समेत अन्य मुख्य चैराहों, गली-मोहल्लों एवं बाजारों से होते हुए टीपी नगर तक बाइक रैली संपन्न हुई।

एसपी ने कहा कि सुरक्षित चलें, हेलमेट का प्रयोग करें और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का लगाएं। एसपी ने पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर ट्रैफिक नियमों को न तोड़ें। तभी सुरक्षित यात्रा हो सकती है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों से पुलिस पालन कराएंगी और जुर्माने के साथ साथ कानूनी कार्रवाई भी करेंगी। इसके अलावा संकरी गलियों में बाइक से घूमकर एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। इस दौरा सीओ सिटी वीके राणा, सीओ ट्रैफिक, कोतवाल सुनील वर्मा समेत पुलिसकर्मी रैली में शामिल रहे।

ये भी पढ़ें : अमरोहा: 31 मई को प्रधानमंत्री करेंगे वर्चुअल तरीके से लाभार्थियों से संवाद

संबंधित समाचार