पीलीभीत: बाइक सवार दंपति को ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। दवा लेकर पत्नी-बच्चे के साथ बाइक से घर लौटे रहे बाइक सवार दंपति को तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर बैठी महिला सड़क पर जा गिरी। जहां डंपर का पहिया चढ़ने की वजह से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। …

पीलीभीत, अमृत विचार। दवा लेकर पत्नी-बच्चे के साथ बाइक से घर लौटे रहे बाइक सवार दंपति को तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर बैठी महिला सड़क पर जा गिरी। जहां डंपर का पहिया चढ़ने की वजह से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।

माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव मझारा तालुक्का महाराजपुर निवासी कमल कुमार ने बताया कि वह पत्नी गीता देवी व पांच साल के बेटे रियांश के साथ बाइक से एक क्लीनिक पर दवा लेने के लिए आए थे। दवा लेने के बाद वह सुबह करीब 11 बजे वापस घर के लिए लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक डिग्री कॉलेज चौराहा से छतरी चौराह रोड की ओर घूमी। तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे महिला बच्चे के साथ बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गई।

डंपर के अनियंत्रित होने के कारण वह महिला के सिर के ऊपर से गुजर गया। जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई तो वहीं कमल और बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देखकर ट्रैफिक पुलिस ने डंपर को पकड़ लिया। मगर, चालक छोड़कर फरार हो गया। इधर, सूचना मिलते ही सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई। ट्रैफिक पुलिस ने निजी वाहन की मदद से घायल पति और बच्चे को अस्पताल भिजवाया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, पति के होश में आने के बाद ट्रक नंबर के आधार पर पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। महिला की मौत की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: मेडिकल में चलता मिला क्लीनिक, सिटी मजिस्ट्रेट ने कराया सील

 

संबंधित समाचार