मुरादाबाद : जिले में तीन महिलाएं मिलीं कोरोना संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। शनिवार को जिले में तीन महिलाएं कोरोना संक्रमित मिली हैं। इसमें से दो शहर की और एक दिल्ली की रहने वाली युवती है, जो नैनीताल से घूमकर लौटीं। इसमें एक सम्राट अशोक नगर साईं मंदिर के पीछे की रहने वाली 61 वर्षीया महिला है। इनके पति 71 वर्षीय बुजुर्ग शुक्रवार को कोरोना संक्रमित …

मुरादाबाद,अमृत विचार। शनिवार को जिले में तीन महिलाएं कोरोना संक्रमित मिली हैं। इसमें से दो शहर की और एक दिल्ली की रहने वाली युवती है, जो नैनीताल से घूमकर लौटीं। इसमें एक सम्राट अशोक नगर साईं मंदिर के पीछे की रहने वाली 61 वर्षीया महिला है। इनके पति 71 वर्षीय बुजुर्ग शुक्रवार को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके चलते कराई गई जांच में वह भी संक्रमित मिलीं।

वहीं शहर की दूसरी मरीज 37 वर्षीया महिला सूरज नगर पीतल बस्ती की है। जबकि तीसरी मरीज 20 वर्षीया युवती है जो दिल्ली की रहने वाली है। वह नैनीताल से घूमकर लौट रही थी, तबीयत खराब होने पर एंटीजन किट से जांच में पॉजिटिव पाई गई है।

जिला सर्विलांस अधिकारी डा. प्रवीन श्रीवास्तव ने बताया कि तीन में एक संक्रमित मरीज दिल्ली की रहने वाली थी, जांच के बाद वह दिल्ली चलीं गई। उन्हें वहां होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है, इसकी सूचना दिल्ली में उनके स्थानीय पते के साथ दिल्ली सरकार को भेज दी गई है। वहीं 61 वर्षीया महिला के पति भी संक्रमित थे, इसलिए उनकी जांच कराई गई। दोनों को होम आइसोलेशन में रखवाने के अलावा इलाज की निगरानी की जा रही है। उम्र अधिक होने के चलते उनकी अन्य बीमारियों की रिपोर्ट भी मंगाई गई है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : रिटर्न नहीं भरने पर डेढ़ सौ निर्माताओं के खाद्य लाइसेंस होंगे निरस्त

संबंधित समाचार