गौतम बुद्ध नगर: जर्जर खंभे को ट्रक ने मारी टक्कर, लाइनमैन की गिरने से हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतम बुद्ध नगर। नोएडा के सेक्टर-93 में 33 केवीए के एक डबल पोल के जर्जर खंभे को एक ट्रक ने मारी टक्कर। खंभे पर चढ़ा लाइनमैन गंभीर रूप से घायल हो गया। बतादें कि ATS सोसाइटी के पास जंग लगे खंभे पर तार को ठीक करने के लिए लाइनमैन सोनू और पूर्व संविदा कर्मी कायम …

गौतम बुद्ध नगर। नोएडा के सेक्टर-93 में 33 केवीए के एक डबल पोल के जर्जर खंभे को एक ट्रक ने मारी टक्कर। खंभे पर चढ़ा लाइनमैन गंभीर रूप से घायल हो गया। बतादें कि ATS सोसाइटी के पास जंग लगे खंभे पर तार को ठीक करने के लिए लाइनमैन सोनू और पूर्व संविदा कर्मी कायम सिंह मौजूद था।

इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक ट्रक ने खंभे में जोर से टक्कर मार दी। इससे खंभे पर चढ़े युवक की नीचे गिर कर और नीचे खड़े लाइनमैन की ट्रक से भिड़ कर मौत हो गई है। इस घटना के बाद से दोनों को हालत गंभीर है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें से खंभे पर से गिरे लाइन मैन की मौत हो गई हैं। बतादें कि मृतक युवक नोएडा के बरौला का निवासी है।

वहीं खंभे के गिरने से इलाके की बिजली भी गुल हो गई। ऐसे में और कोई बड़ी घटना नहीं हुई। इस मामले में मुख्य अभियंता ने बताया, डबल पोल के टेढे होने की जानकारी थी। इसको ठीक करने के लिए सोनू को वहां भेजा गया था। ट्रक की टक्कर से उसकी मौत हो गई। विभाग की ओर से उचित कार्यवाही की जा रही है।

पढ़ें-इटावा: करंट की चपेट में आने से किसान की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

संबंधित समाचार