बहराइच: अधिकारियों ने दुकानों पर की छापेमारी, 20 किलो पॉलीथिन जब्त, हजारों का लगाया जुर्माना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। शहर में संचालित दुकानों पर शनिवार को नगर पालिक के अधिकारियों ने छापेमारी करते हुए 20 किलो पॉलीथिन जब्त की। पॉलीथिन में पर दुकानदारों पर 10500 रुपए का जुर्माना लगाया। प्रदेश सरकार ने पॉलीथिन के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा रखा है।।इसके बाद भी दुकानदार पॉलीथिन का प्रयोग करते हैं। इसको देखते हुए शनिवार को …

बहराइच। शहर में संचालित दुकानों पर शनिवार को नगर पालिक के अधिकारियों ने छापेमारी करते हुए 20 किलो पॉलीथिन जब्त की। पॉलीथिन में पर दुकानदारों पर 10500 रुपए का जुर्माना लगाया।

प्रदेश सरकार ने पॉलीथिन के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा रखा है।।इसके बाद भी दुकानदार पॉलीथिन का प्रयोग करते हैं। इसको देखते हुए शनिवार को शहर के घंटाघर बाजार में नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी की अगुवाई में टीम ने दुकानों पर छापेमारी की। अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि दुकानों से 20 किलो पॉलीथिन बरामद किया गया। जिसे जब्त कर लिया गया है।

इसके अलावा जिनके यहां दुकानों पर पॉलीथिन मिली है, उन पर 10500 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। दुकानों पर अधिकारियों की छापेमारी को लेकर व्यवसायों में हड़कंप की स्थिति रही। इस दौरान चौकी इंचार्ज राजेश कुमार, नगर पालिका के सुरेश कुमार, गोविंद मिश्रा, सतीश यादव समेत अन्य मौजूद रहे।

पढ़ें-झारखंड: पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी

संबंधित समाचार