रायबरेली: बाइक सवार दो सगे भाइयों को ट्रक ने कुचल, दोनों की हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। एक बाइक द्वारा लखनऊ से अपने घर गांव पाहो थाना खीरों आ रहे दो सगे भाई रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गए है । दोनो भाइयों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया है । जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई है । यह हादसा लखनऊ मौरावां रोड पर उन्नाव जनपद के …

रायबरेली। एक बाइक द्वारा लखनऊ से अपने घर गांव पाहो थाना खीरों आ रहे दो सगे भाई रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गए है । दोनो भाइयों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया है । जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई है ।

यह हादसा लखनऊ मौरावां रोड पर उन्नाव जनपद के असोहा के पास हुआ है । रायबरेली के खीरों थाना क्षेत्र के पाहो गांव निवासी सगे भाई मोनू सिंह और सोनू सिंह पुत्रगण सुरेंद्र प्रताप सिंह शनिवार को किसी काम से बाइक द्वारा लखनऊ गए हुए थे । दोनों भाई रात में वापस अपने घर आ रहे थे कि असोहा थाना क्षेत्र के पारा गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी । जिससे दोनो भाई सड़क पर गिर गए । उसके बाद ट्रक दोनो भाइयों को कुचलता हुआ भाग गया । जिससे दोनो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई है ।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है ।

पढ़ें-देवबंद: जमीयत की बैठक का आज दूसरा दिन, मौलाना मदनी बोले- नफरत को प्यार से हराना होगा

संबंधित समाचार