गौतम बुद्ध नगर: पैन ओएसिस हाउसिंग सोसायटी के निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ किया धरना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतम बुद्ध नगर। नोएडा में पैन ओएसिस हाउसिंग सोसायटी के निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ मोर्चा चलाया है। सोसायटी के निवासियों का कहना है कि यूपी रेरा के आदेश के बावजूद भी बिल्डर हाउसिंग सोसाइटी में AOA का गठन नहीं कर रहा है निवासियों ने बिल्डर पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। जिसको लेकर …

गौतम बुद्ध नगर। नोएडा में पैन ओएसिस हाउसिंग सोसायटी के निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ मोर्चा चलाया है। सोसायटी के निवासियों का कहना है कि यूपी रेरा के आदेश के बावजूद भी बिल्डर हाउसिंग सोसाइटी में AOA का गठन नहीं कर रहा है निवासियों ने बिल्डर पर मनमानी करने का आरोप लगाया है।

जिसको लेकर सोसायटी के सैकड़ों निवासियों ने बिल्डर की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन करने पर बैठे हैं। और सोसायटी के लोगों का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक यह धरना प्रदर्शन जारी रखेगें।

आपको बतादें कि बिल्डर की मनमानी के खिलाफ सोसायटी के निवासियों ने 9 दिनों से प्रदर्शन चल रखा हैं। सोसाइटी के निवासी शंभू शरण ने बताया कि सोसायटी के सैकड़ों निवासी पिछले करीब 9 दिनों से पैन ओएसिस बिल्डर के खिलाफ धरना प्रदर्शन पर बैठे हुए हैं। सोसायटी के निवासियों की मुख्य मांग हैं कि AOA का गठन और लंबित रजिस्ट्री है, मगर बिल्डर किसी की सुनने को तैयार नहीं है।

एओए के गठन से हर महीने बचेंगी रकम

जानकारी के लिए बतादें कि सोसाइटी के फ्लैट खरीदारों की मांग है कि सोसाइटी का मेंटेनेंस निवासियों के साथ में सौंपा जाए। सोसाइटी में AOA का गठन किया जाए। जिससे 500 से 700 रुरये हर महीने फ्लैट खरीदार की बचत होगी। सोसाइटी और सोसाइटी की रख रखाव भी बेहतर तरीके से होगी।

पढ़ें-राजस्थान में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ वामपंथी दलों का 31 मई को प्रदर्शन

 

संबंधित समाचार