जयपुर हवाई अड्डे पर यात्री प्रेस की प्रेशर प्लेट में छिपाकर लाया 1 करोड़ से ज्यादा का सोना, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में सीमा शुल्क विभाग ने आज तड़के एक यात्री से करीब सवा करोड़ रुपए का सोना बरामद किया गया। विभाग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार शारजहां से तड़के जयपुर पहुंचे विमान में आये एक यात्री के सामान की जांच करने पर यह तस्करी का सोना पकड़ा गया। सोना प्रेस की …

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में सीमा शुल्क विभाग ने आज तड़के एक यात्री से करीब सवा करोड़ रुपए का सोना बरामद किया गया। विभाग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार शारजहां से तड़के जयपुर पहुंचे विमान में आये एक यात्री के सामान की जांच करने पर यह तस्करी का सोना पकड़ा गया। सोना प्रेस की प्रेशर प्लेट में छुपाकर लाया गया था। जिस पर स्टील का कवर लगा हुआ था जिसे कटर की मदद से हटाया गया।

सोने का वजन करने पर दो किलो 331.8 ग्राम हुआ जिसकी बाजार कीमत करीब एक करोड़ 22 लाख 42 हजार रुपए बताई जा रही हैं। इस मामले में यात्री प्रकाश राव को गिरफ्तार किया गया है। प्रकाश शारजाह में नौकरी कर रहा था। पता लगाया जा रहा है कि यह सोना किसे पहुंचाया जाना था।

ये भी पढ़ें- तिरुमाला मंदिर में सभी भक्त धैर्यपूर्वक अपनी बारी का इंतजार करेंः सुब्बा रेड्डी

 

संबंधित समाचार