अयोध्या: पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए चौधरी चरण सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। किसानों के मसीहा कहे जाने वाले चौधरी चरण सिंह की 35 वीं पुण्यतिथि रविवार को यहां श्रद्धापूर्वक मनाई गई। सोहावल स्थित रौनाही पंप कैनाल पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव विश्वेशनाथ मिश्र सुड्डू ने कहा कि चौधरी चरण सिंह भारत के इकलौते ऐसे किसान नेता …

अयोध्या। किसानों के मसीहा कहे जाने वाले चौधरी चरण सिंह की 35 वीं पुण्यतिथि रविवार को यहां श्रद्धापूर्वक मनाई गई। सोहावल स्थित रौनाही पंप कैनाल पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

इस मौके पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव विश्वेशनाथ मिश्र सुड्डू ने कहा कि चौधरी चरण सिंह भारत के इकलौते ऐसे किसान नेता हुए, जिन्होंने गांव गरीब किसान की आवाज सदन से लेकर सड़क तक उठाई। उन्होंने गांव व किसानों की तरक्की के लिए तमाम कानून बनाए। उन्होंने कहा कि बताया चौधरी चरण सिंह के पोते रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी उन्हीं के नक्शे कदम पर चल रहे हैं। उनकी राजनीतिक विरासत को आगे ले जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जब तक किसान और गरीब का विकास नहीं होगा तब तक देश आगे नहीं जा सकता है, जिसके लिए रालोद लगातार संघर्षरत है। कार्यक्रम में रंजन मिश्रा, दीनानाथ तिवारी, महेश कनौजिया, राजेश तिवारी, बंशीधर शर्मा, अमर नाथ पांडे, कुलभूषण मिश्रा, गौतम तिवारी, लल्ला पांडे, श्याम सुंदर यादव सोनू शर्मा रहे।

पढ़ें-बलिया में रेफरल सेंटर बनकर रह गये सीएचसी और पीएचसी अस्पताल

संबंधित समाचार