गोरखपुर: हज का खर्चा बढ़ा, छह जून से सऊदी अरब की रवानगी शुरू

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। प्रदेश से हज यात्रा पर जाने वालों को इस बार एक लाख रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे। रियाल के रेट तय होने के बाद लखनऊ से सऊदी अरब के लिए उड़ान भरने वाले हज यात्रियों को 3 लाख 90 हजार 350 रुपये खर्च करने होंगे। साल 2019 में प्रदेश से हज यात्रा पर जाने …

गोरखपुर। प्रदेश से हज यात्रा पर जाने वालों को इस बार एक लाख रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे। रियाल के रेट तय होने के बाद लखनऊ से सऊदी अरब के लिए उड़ान भरने वाले हज यात्रियों को 3 लाख 90 हजार 350 रुपये खर्च करने होंगे। साल 2019 में प्रदेश से हज यात्रा पर जाने वालों को 2 लाख 90 हजार 850 रुपये खर्च करने पड़े थे।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पाण्डेय ने बताया कि जिन हज यात्रियों ने 201000 रुपया जमा कर दिया है, वह शेष धनराशि 31 मई तक हज कमेटी आफ इंडिया मुम्बई के स्टेट बैंक आफ इंडिया में संचालित खाता संख्या 38415930637 व यूनियन बैंक आफ इंडिया के खाता संख्या 318702010406009 में या आनलाइन वेबसाइट www.hajcommettee.gov.in या www.hajcommittee.com पर जमा कर सकते हैं।

वेबसाइट पर प्रिंटेड चालान भी जनरेट हो जाएगा। इम्बारकेशन स्थल दिल्ली के लिए कुल धनराशि 388800 रुपया तथा लखनऊ के लिए कुल धनराशि 390350 रूपया निर्धारित है, कुर्बानी/अदाही को छोड़कर। हज कमेटी के अनुसार इंडियन डेवलपमेंट बैंक के कुर्बानी कूपन का विकल्प चुनने वाले यात्रियों को 16,747 रुपया अलग से जमा करना होगा।

शिया हज यात्री, जिन्होंने जोहफा कैटेगरी चुनी है, उन्हें 3,209 रुपये अलग से जमा करने होंगे।उन्होंने बताया कि धनराशि जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई है, इसे बढ़ाया नही जाएगा। इस बार जिले से करीब 144 हज यात्री लखनऊ एयरपोर्ट से हज के लिए उड़ान भरेंगे।

हज यात्रा 2022 के लिए फ्लाइट शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। हज यात्रियों की हज के पाक सफर पर रवानगी छह जून को होगी। आखिरी उड़ान 17 जून को भरी जाएगी। हज यात्रियों की वापसी 15 जुलाई से शुरू होगी। वापसी की आखिरी उड़ान 28 जुलाई भरी जाएगी।

पढ़ें-गोरखपुर: थ्रीडी एनिमेटेड वीडियो के जरिए मियां साहब इमामबाड़ा में दी गई हज ट्रेनिंग

संबंधित समाचार