बहराइच: आंधी में गिरे पेड़ के नीचे दबकर किशोर की मौत
नानपारा/बहराइच। जिले के चैतुपुरवा मुलीमपुर गांव निवासी किशोर रविवार सुबह आंधी तूफान में एक बाग में खड़ा था। तभी एक आम का पेड़ टूटकर किशोर पर गिर गया। जिसके नीचे दबकर किशोर की मौत हो। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम चैतुपुरवा मुलीमपुर निवासी राम सूरत पाल (14) …
नानपारा/बहराइच। जिले के चैतुपुरवा मुलीमपुर गांव निवासी किशोर रविवार सुबह आंधी तूफान में एक बाग में खड़ा था। तभी एक आम का पेड़ टूटकर किशोर पर गिर गया। जिसके नीचे दबकर किशोर की मौत हो। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम चैतुपुरवा मुलीमपुर निवासी राम सूरत पाल (14) पुत्र बनवारी पाल रविवार सुबह एक बाग में खड़ा था। सुबह छह बजे तेज़ आंधी शुरू हो गई। आंधी तूफान में एक आम का पेड़ जड़ से टूटकर किशोर पर गिर गया। किशोर को पेड़ के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई।
माता पिता रोते हुए मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष निखिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उप निरीक्षक अनिल कुमार यादव के साथ पुलिस टीम को भेजा गया। पुलिस ने पेड़ हटवाकर शव को बाहर निकलवाया। मृतक किशोर में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। किशोर की मौत से परिवार के लोग गमजदा हैं।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: आंधी में टूटकर गिरा बिजली का तार, बिना घूस के टूटे विद्युत तार को नहीं जोड़ रहे कर्मी
