अयोध्या: एसपी की फटकार पर 17 दिन बाद दर्ज की एफआईआर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। मारपीट के एक मामले में 16 दिन से पीड़ित और उसके परिवार को दौड़ा रही कुमारगंज पुलिस 17वें दिन जागी। वह भी तब जब घटना में घायल ने खुद एसपी ग्रामीण से उनके दफ्तर में पहुंच गुहार लगाई। एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर की फटकार के बाद मुकदमा दर्ज किया गया। घटना 12 मई …

अयोध्या। मारपीट के एक मामले में 16 दिन से पीड़ित और उसके परिवार को दौड़ा रही कुमारगंज पुलिस 17वें दिन जागी। वह भी तब जब घटना में घायल ने खुद एसपी ग्रामीण से उनके दफ्तर में पहुंच गुहार लगाई। एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर की फटकार के बाद मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना 12 मई की है। माझगांव निवासी 65 साल बाबू बेटा विश्राम अपने बरामदे में सो रहा था। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे दबंगों ने उसे चारपाई से घसीट कर कुछ दूर ले जाकर लोहे की छड़ व लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी थी। जिसकी सूचना पीड़ित के भतीजे रघुवीर ने डायल 112 पुलिस व 108 एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़ित को सौ शैय्या अस्पताल पिठला कुमारगंज ले जाकर भर्ती कराया।

इसके बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीड़ित और उसका परिवार थाने के चक्कर पर चक्कर लगाता रहा। जब नहीं सुनी गई तो एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर से गुहार लगाई। तब जाकर 17 दिन बाद पुलिस ने नामजद तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।

एसओ वीर सिंह यादव ने बताया कि पीड़ित के भतीजे रघुवीर की तहरीर पर गांव के सर्वादीन, धमसादीन, जगप्रसाद बेटा राजाराम व सुनील बेटा सर्वादीन, शंकरनाथ बेटा धमसादीन, अमरनाथ, जगन्नाथ, बेटा जगप्रसाद आदि के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पढ़ें-बीजेपी प्रवक्ता नुपुर शर्मा के खिलाफ मुंबई पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप

संबंधित समाचार