अयोध्या: चोरों ने ताला तोड़कर दुकानों से पार किया हजारो की नकदी व कीमती सामान
अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कर्मा चौराहा पर शनिवार रात चोरों ने तीन दुकान में ताला तोड़कर व एक मकान में सेंध काटकर हजारो रुपए नकदी व कीमती सामान पार कर दिया। रविवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस को कार्यवाही के लिए तहरीर दिया। रामपुर सरधा गांव निवासी पिंटू चौरसिया …
अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कर्मा चौराहा पर शनिवार रात चोरों ने तीन दुकान में ताला तोड़कर व एक मकान में सेंध काटकर हजारो रुपए नकदी व कीमती सामान पार कर दिया। रविवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस को कार्यवाही के लिए तहरीर दिया।
रामपुर सरधा गांव निवासी पिंटू चौरसिया की कर्मा चौराहा पर दिनेश काफी सेंटर व पान की दुकान है। रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर करीब एक हजार नगद व कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुनील कुमार शर्मा के बूट हाउस से भी ताला तोड़कर आठ हजार नगदी समेत करीब दस जोड़ी जूता व बीस जोड़ी चप्पल उठा ले गए।
अजय कुमार की मिठाई की दुकान में ताला तोड़कर 9 हजार की रेजगारी व दुकान में रखी सारी मिठाई और लोहे की कढ़ाई पार कर दी। वही नान्हू यादव के घर में चोर सेंध काटकर कीमती सामान ले जाने में सफल रहे। पूराकलंदर थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
पढ़े-बाराबंकी: चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवर और नगदी, छानबीन में जुटी पुलिस
