अयोध्या: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मंदिर ट्रस्ट को लौटाईं गईं कोषागार में रखीं चांदी की ईंट व अन्य धातुएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। राम मंदिर मुकदमे के दौरान कोषागार में रखाई गईं चांदी की ईंट व अन्य धातुएं सोमवार को मन्दिर ट्रस्ट को सौंप दी गई। गर्भगृह के शिलान्यास से दो दिन पहले इतनी बड़ी सौगात मिलने पर साधु-संतों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। कोषागार के डबल लॉक में चांदी की ईंट व अन्य धातुएं …

अयोध्या। राम मंदिर मुकदमे के दौरान कोषागार में रखाई गईं चांदी की ईंट व अन्य धातुएं सोमवार को मन्दिर ट्रस्ट को सौंप दी गई। गर्भगृह के शिलान्यास से दो दिन पहले इतनी बड़ी सौगात मिलने पर साधु-संतों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। कोषागार के डबल लॉक में चांदी की ईंट व अन्य धातुएं मामले के विचाराधीन होने के समय रखा दी गई थीं।

अयोध्या में मन्दिर निर्माण शुरू होने के बाद ट्रस्ट ने सुप्रीम कोर्ट में इसके लिए आवेदन किया था। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दे दिया कि कोषागार के डबल लॉक में रखी गईं वस्तुएं ट्रस्ट को लौटा दी जाएं। सोमवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय व सदस्य अनिल मिश्र कचहरी स्थित कोषागार पहुंच गए। डीएम नीतीश कुमार व कोषाधिकारी डॉ. अनुराग गुप्ता ने उन्हें चांदी की ईंट व अन्य वस्तुएं सुरक्षित लौटा दीं।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: रामलला को भक्तों ने भेंट की चांदी की चरण पादुका और चौकी, ट्रस्ट के सदस्यों ने जताया आभार

 

संबंधित समाचार