ब्रिटेन में मंकीपॉक्स के 71 नए मामले दर्ज, संख्या बढ़कर 179 हुई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लंदन। ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (यूकेएचएसए) ने देश में मंकीपॉक्स के 71 नए मामलों का पता लगाया है। ये सभी मामले इंग्लैंड से सामने आए हैं, जिसके बाद ब्रिटेन में सात मई से अभी तक कुल मामलों की संख्या 179 हो गई। इससे पहले देश की स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा था कि नए मामलों …

लंदन। ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (यूकेएचएसए) ने देश में मंकीपॉक्स के 71 नए मामलों का पता लगाया है। ये सभी मामले इंग्लैंड से सामने आए हैं, जिसके बाद ब्रिटेन में सात मई से अभी तक कुल मामलों की संख्या 179 हो गई। इससे पहले देश की स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा था कि नए मामलों के बावजूद नागरिकों के लिए जोखिम कम बना हुआ है। हालांकि, एजेंसी ने मामलों के संपर्क में आने वालों को 21 दिनों के लिए सेल्फ आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है।

ब्राजील में मंकीपॉक्स के दो संदिग्ध मामले दर्ज
ब्यूनस आयर्स। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में मंकीपॉक्स के दो संदिग्ध मामलों का पता लगाया है। ब्राजील के स्थानीय समाचार वेबसाइट जी1 ने देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से कहा कि ब्राजील के पूर्वोत्तर राज्य सेरा में एक संदिग्ध मंकीपॉक्स मामले और दक्षिणी राज्य सांता कैटरीना में एक अन्य मामले सामने आए है। मंत्रालय ने कहा कि ब्राजील के दक्षिणी क्षेत्र रियो ग्रांडे डो सुल में एक और मामले का संदेह है। हालांकि, स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारी इसे मंकीपॉक्स का मामला नहीं मानते हैं। मंकीपॉक्स एक दुर्लभ वायरल बीमारी है जो आमतौर पर जंगली जानवरों से लोगों में फैलती है और कुछ अफ्रीकी देशों में स्थानीय बीमारी है।

नाइजीरिया में मंकीपॉक्स से पहली मौत
नाइजीरिया में इस साल मंकीपॉक्स से मौत के पहले मामले की पुष्टि हुई है। रोग नियंत्रण एजेंसी ने यह जानकारी दी। नाइजीरिया रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने रविवार को कहा कि इस साल 66 संदिग्ध मामलों में से मंकीपॉक्स के 21 मामलों की पुष्टि हुई। नाइजीरिया और पश्चिम तथा मध्य अफ्रीका के अन्य हिस्सों में यह स्थानीय स्तर की महामारी है। सीडीसी ने कहा कि कई रोगों से ग्रस्त और कमजोर प्रतिरक्षा वाले 40 वर्षीय एक मरीज की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें : भारत के लिए उड़ानें बढ़ाने की तैयारी में सिंगापुर एयरलाइंस

संबंधित समाचार