आजमगढ़: ज्ञानवापी को लेकर टिप्पणी करने पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दो गिरफ्तार
आजमगढ़। ज्ञानवापी मामले को लेकर धार्मिक आवेश फैलाने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जिसके बाद दो आरोपियों उमर और नफीस को गिरफ्तार भी किया है। इन पर आरोप है कि सोशल मीडिया और फेसबुक पर ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर तरह-तरह की अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने …
आजमगढ़। ज्ञानवापी मामले को लेकर धार्मिक आवेश फैलाने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जिसके बाद दो आरोपियों उमर और नफीस को गिरफ्तार भी किया है।
इन पर आरोप है कि सोशल मीडिया और फेसबुक पर ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर तरह-तरह की अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी।
फूलपुर थाने के इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि फूलपुर कोतवाली के चमावां गांव के निवासी मोहम्मद उमर पुत्र तौफीक, इब्राहीम पुत्र हारून और नफीस पुत्र एबद खान जो की जौनपुर के रहने वाले हैं कि विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में दो आरोपियों उमर और नफीस को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि इब्राहिम फरार है।
इंस्पेक्टर का कहना है कि फरार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इन पर आरोप है कि सोशल मीडिया और फेसबुक पर ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर तरह-तरह की अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी।
पढ़ें- मुरादाबाद: अपमिश्रित और कच्ची शराब के साथ 13 आरोपी गिरफ्तार
