मुरादाबाद : जेल में नशीली गोलियों के साथ महिला गिरफ्तार, भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जेल में बंद पति से मुलाकात करने आई महिला के पास से नशे की गोलियां बरामद की गई हैं। नशीली गोलियों को महिला ने बैग की तली में गत्ते के नीचे छिपा रखा था। महिला के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में एनडीपीएस एक्ट में करवाई की गई है। मझोला थाना क्षेत्र की …

मुरादाबाद, अमृत विचार। जेल में बंद पति से मुलाकात करने आई महिला के पास से नशे की गोलियां बरामद की गई हैं। नशीली गोलियों को महिला ने बैग की तली में गत्ते के नीचे छिपा रखा था। महिला के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में एनडीपीएस एक्ट में करवाई की गई है।

मझोला थाना क्षेत्र की मंसूरी कालोनी निवासी हैदर अली मोबाइल लूट में जेल में बंद है। मंगलवार को हैदर अली की पत्नी शबनम उससे मुलाकात करने के लिए जेल आई थी। उसके पास एक बैग था। इसमें खाने पीने का सामान रखकर वह जेल के अंदर चली गई। उसने पति से काफी देर तक मुलाकात की। इसके बाद वह बैग अंदर छोड़कर जेल से बाहर आ गई। वह जेल के बाहर निकली ही थी कि अंदर से एक व्यक्ति आया और उसे फिर से अंदर ले गया। इसके बाद  सिविल लाइंस पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

महिला ने बताया कि उसके पति की बैरक में बंद युवक के भाई ने उसे बैग देकर कहा था कि वह जेल के गेट पर मिलेगा। काफी देर के इंतजार ले बाद भी वह नहीं आया तो वह बैग लेकर अंदर चली गई और युवक को बैग दे दिया। बैग में नशीली गोलियों की कोई जानकारी नहीं थी। सिविल लाइंस पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में करवाई की गई है। उधर वरिष्ठ जेल अधिक्षक वीरेश राज शर्मा ने इस तरह की किसी घटना की जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : सड़क हादसे में घायल दो और लोगों ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज