साइबर सुरक्षा के प्रति युवाओं को जागरूक करने की जरूरत : सर्वेश गोयल
लखनऊ। राजधानी के जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में सोमवार को साइबर सुरक्षा अभियान की शुरुआत की गयी। इस अभियान की शुरूआत जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के चेयरमैन व सामाजिक कार्यकर्ता सर्वेश गोयल ने की। अभियान साइबर बुलिंग और साइबर स्टाकिंग के ऊपर एक जानकारी सत्र से शुरू हुआ, जिसके द्वारा छात्रों को साइबर क्राइम से …
लखनऊ। राजधानी के जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में सोमवार को साइबर सुरक्षा अभियान की शुरुआत की गयी। इस अभियान की शुरूआत जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के चेयरमैन व सामाजिक कार्यकर्ता सर्वेश गोयल ने की। अभियान साइबर बुलिंग और साइबर स्टाकिंग के ऊपर एक जानकारी सत्र से शुरू हुआ, जिसके द्वारा छात्रों को साइबर क्राइम से सुरक्षित रहने के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान के शुभारंभ के दौरान सर्वेश गोयल और साइबर विशेषज्ञों ने बच्चों को इंटरनेट और स्मार्टफोन का उपयोग करते समय लिए जाने वाले सुरक्षा मानकों के बारे में बताया। इस अवसर पर जी डी गोएंका पब्लिक स्कूल के चेयरमैन सर्वेश गोयल ने कहा कि नए जमाने के साइबर अपराधों के प्रति युवाओं को जागरूक करना बहुत ही आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि साइबर बुलिंग से बच्चों का एक बहुत बड़ा वर्ग प्रभावित होता है अतः इस अभियान को शुरू करना एक बड़ी जरुरत है। सर्वेश गोयल ने कहा कि इस अभियान का मकसद लोगों को उन जघन्य अपराधों से अवगत कराना है जो उन्हें बहुत नुकसान पहुंचा सकते हैं और कुछ दिशानिर्देशों और प्रोटोकॉल का पालन करके वे कैसे इनसे बच सकते हैं।

इस अभियान के शुभारंभ समारोह के दौरान साइबर बुलिंग के नकारात्मक प्रभाव को दर्शाने वाला एक नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किया गया जिसने इस मुद्दे को बहुत प्रभावी रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधान परिषद सदस्य अवनीश कुमार सिंह ने छात्रों को प्रेरित किया की वें इंटरनेट की दुनिया में रहते हुए सभी सुरक्षा उपायों का पालन करे और सुरक्षित रहे।
यह भी पढ़ें:-साइबर सुरक्षा माह कार्यशाला का हुआ आयोजन, विशेष अतिथि रहे एसीपी विवेक रंजन राय
