गोरखपुर: वर्ल्ड नो टोबैको डे पर आयोजित हुआ डेंटल चेकअप कैंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। आज वर्ल्ड नो टोबैको डे के अवसर पर शिव राष्ट्र सेना फाउंडेशन की महिला प्रमुख रिया आल्हा एवं डॉक्टर ट्विंकल केडिया ओरल सर्जन व डॉ रुपाली अग्रहरि के द्वारा सुनिश्चित डेंटल चेक अप कैंप का फीता काटकर शुभारंभ किया। शिव राष्ट्र सेना फाउंडेशन द्वारा आज छोटे काजीपुर में निशुल्क डेंटल चेकअप कैंप आयोजन किया …

गोरखपुर। आज वर्ल्ड नो टोबैको डे के अवसर पर शिव राष्ट्र सेना फाउंडेशन की महिला प्रमुख रिया आल्हा एवं डॉक्टर ट्विंकल केडिया ओरल सर्जन व डॉ रुपाली अग्रहरि के द्वारा सुनिश्चित डेंटल चेक अप कैंप का फीता काटकर शुभारंभ किया।

शिव राष्ट्र सेना फाउंडेशन द्वारा आज छोटे काजीपुर में निशुल्क डेंटल चेकअप कैंप आयोजन किया गया।जिसमे शिव राष्ट्र सेना फाउंडेशन का उद्देश्य स्वास्थ्य एवं शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना एवं लोगो की ज्यादा से ज्यादा मदद करना। इस दौरान आज डेंटल चेकअप का अभियान भी शुरू किया गया। जिसका उद्देश्य टोबैको के इस्तेमाल से हो रहे।

दातों के नुकसान को जानने और रोकने के उपाय बता कर लोगों को जागरूक किया गया और आगे भी लगातार स्वास्थ्य से संबंधित सभी क्षेत्रों में कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिससे जरूरतमंद लोगों को स्वस्थ रखने के उद्देश्य सार्थक होगा। कार्यक्रम में अमित वर्मा, सौरव वर्मा, विशाल गौड़,  प्रशांत सिंह,अमन गुप्ता, नीतीश कश्यप, अर्जुन वर्मा, अनिकेत निषाद, विशाल,सौरव वर्मा आदि लोग उपस्थित थे।

पढ़ें-अयोध्या: बड़े मंगल पर पूजे गए बजरंगी, जिले में लगभग 600 जगह हुए भंडारे

संबंधित समाचार