बरेली: नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के बहगुल नदी की डवरी में 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नदी से शव को निकाल कर शिनाख्त करने की काफी कोशिश की लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। मृतक युवक की जेब …

बरेली, अमृत विचार। फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के बहगुल नदी की डवरी में 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नदी से शव को निकाल कर शिनाख्त करने की काफी कोशिश की लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। मृतक युवक की जेब से मोबाइल फोन और एक लीड निकली। उसके दाहिने हाथ पर लोकेश नाम लिखा है। सिरसा गांव में चर्चा थी कि इस युवक का दो दिन पहले मोटरसाइकिल से दो लोग पीछा कर रहे थे।

लोगाें के घेरने पर वह नदी में कूद गया। नदी में जो शव मिला है उसी युवक का बताया जा रहा है। आखिर कौन लोग उसका पीछा कर रहे थे। वह युवक कौन था इसका पता उसकी शिनाख्त के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

ये भी पढ़ें- बरेली: आशा बताएंगी घोल बनाना, डायरिया से होगा नौनिहालों का बचाव

 

 

संबंधित समाचार