बाराबंकी: दबंग ने ग्रामीणों के घर के सामने बनाई खाई, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी/अमृत विचार। सुबेहा थाने के गांव बदीपुर मजरे शहरी इस्लामपुर गांव में जेसीबी मशीन के जरिए यहां के निवासियों के दरवाजों पर गांव का एक दबंग व्यक्ति ने खाईं बनवा दी। इस दौरान घरों के जल निकासी की बनी नालियां भी मिट्टी से पाट डाली गई। जिससे  घरों के अंदर पानी रुका हुआ है और …

बाराबंकी/अमृत विचार। सुबेहा थाने के गांव बदीपुर मजरे शहरी इस्लामपुर गांव में जेसीबी मशीन के जरिए यहां के निवासियों के दरवाजों पर गांव का एक दबंग व्यक्ति ने खाईं बनवा दी। इस दौरान घरों के जल निकासी की बनी नालियां भी मिट्टी से पाट डाली गई। जिससे  घरों के अंदर पानी रुका हुआ है और दरवाजे पर ऊंची  खाई लग जाने से ग्रामीणों का निकलना बंद हो गया है।

मामले की शिकायत पीड़ितों ने थाने में की है। जिस पर आरोपित के घर रात में पुलिस दबिश देने गई है। इस मामले में मोहम्मद कलीम ,निजाम, नक छेद, गया प्रसाद आदि ने गांव के ही रामचंद्र के खिलाफ सुबेहा थाने में तहरीर दी है। जिस पर रात में सुबेहा पुलिस ने आरोपित के अमेठी जिला के शुकुल बाजार स्थित घर पर दबिश दी है।

खनन कराने वाले रामचंद्र व जेसीबी मशीन  मालिक व जेसीबी चालक के खिलाफ कल मुकदमा दर्ज हो गया है। थानाध्यक्ष सुबेहा एस एन सिंह ने बताया है और कहा है कि अभियुक्त फरार हैं। जिनके घर व संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है।

पढ़ें- आजमगढ़: ज्ञानवापी को लेकर टिप्पणी करने पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दो गिरफ्तार

संबंधित समाचार