मुरादाबाद: बैठक से नदारद प्रधानाध्यापकों का रोका जाएगा वेतन
मुरादाबाद, अमृत विचार। शैक्षिक सत्र 2022-23 में परिषदीय स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के प्रयास में किए जा रहे बैठक से नदारद रहने वाले प्रधानाध्यापकों का जून का वेतन रोकने की चेतावनी बीएसए ने दी है। उन्होने दो टूक चेताया है कि यदि प्रधानाध्यापकों ने तय लक्ष्य के हिसाब से नामांकन नहीं किया तो उनका जून …
मुरादाबाद, अमृत विचार। शैक्षिक सत्र 2022-23 में परिषदीय स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के प्रयास में किए जा रहे बैठक से नदारद रहने वाले प्रधानाध्यापकों का जून का वेतन रोकने की चेतावनी बीएसए ने दी है। उन्होने दो टूक चेताया है कि यदि प्रधानाध्यापकों ने तय लक्ष्य के हिसाब से नामांकन नहीं किया तो उनका जून का वेतन रोक दिया जाएगा।
- नामांकन न बढ़ने पर जून का वेतन नहीं मिलेगा
- बीएसए ने प्रधानाध्यापकों को दी दो टूक चेतावनी
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्ध प्रिय सिंह ने स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए पिछले दिनों ब्लॉक स्तरीय बैठक में प्रधानाध्यापकों और खंड शिक्षाधिकारियों के साथ बैठक की थी। इन बैठकों से नदारद रहने वाले स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को बीएसए ने वेतन रोकने की चेतावनी दी है। कहा कि यदि तय लक्ष्य हासिल नहीं हुआ तो हर हाल में वेतन नहीं मिलेगा। जिन स्कूलों के प्रधानाध्यापक बैठक से नदारद रहे उसमें ठाकुरद्वारा ब्लॉक के जूनियर हाईस्कूल बथुआखेड़ा की प्रधानाध्यापिका सीमा गहलौत, बिलारी ब्लॉक के उप्रावि बरौली रस्तमपुर, प्रावि शेरपुर माधौ उर्फ धनियाखेड़ा, प्रावि सादिकपुर, उप्रावि खाता, प्रावि मौड़ी हजरतपुर, प्रावि वीरपुर वरियार, प्रावि सहरिया, उप्रावि सहरिया, उप्रावि लक्ष्यमीपुर कट्टई, मुरादाबाद सदर ब्लॉक के संयुक्त वि लोधीपुर राजपूत, नगर क्षेत्र में मल्टीसेक्टोरियल विद्यालय सोनकपुर, कन्या प्रावि कटघर पश्चिमी, डिलारी के प्रावि कुंआखेड़ा माफी, कुंदरकी विकास खंड के प्रावि लालपुर गंगवारी, जूहा स्कूल रुपपुर, प्रावि मिलक मोहम्मदपुर बस्तौर, कंपोजिट विद्यालय महलोली और प्रावि लालपुर हमीर के प्रधानाध्यापक शामिल हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का कहना है कि जिस स्कूल में नामांकन का लक्ष्य पूरा नहीं होगा उसके प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
पिछले साल की तुलना में कम नामांकन करने वाले स्कूल
इसमें ठाकुरद्वारा विकास खंड के सभी स्कूल शामिल हैं। जूनियर हाईस्कूल राजुपुर मिलक में पिछले वर्ष 34 नामांकन था। इस वर्ष 41 का लक्ष्य मिला है लेकिन अब तक केवल 24 नामांकन है। इसी प्रकार प्रावि गोपीवाला में 85 के लक्ष्य की तुलना में 59, जूहा स्कूल शरीफनगर में 149 के सापेक्ष 82, प्रावि असालतपुरा में 74 की बजाय केवल 48,जूहा स्कूल लालपुर गोंसाई में 51 की तुलना में 34 नामांकन किया गया है।
इसके अलावा प्रावि बांकावाला में 270 के लक्ष्य के अनुपात में 175, प्रावि टांडा अफजाल-एक में 63 की अपेक्षा 40, प्रावि बढ़ापुर में नामांकन लक्ष्य 37 के अनुपात मं 24 और जूहा स्कूल टांडा आलम में प्रधानाध्यापक नरेंद्र सिंह के द्वारा 80 में से सिर्फ 65 नामांकन अब तक किया गया है। इन सभी के प्रधानाध्यापकों को बीएसए ने चेतावनी जारी करते हुए जवाब मांगा है।
ये भी पड़ें:- आजम खान से सर गंगाराम अस्पताल में मिलने पहुंचे अखिलेश यादव, जेल से छूटने के बाद हुई पहली मुलाकात
