अयोध्या: कुर्सी संभालते ही तेवर में दिखे नए कुलपति, कहा- रिसर्च प्रोजेक्ट पर काम करें शिक्षक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। डॉ.राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के नए कुलपति ने कुर्सी संभालते ही तेवर दिखाए। बुधवार को बुलाई गई बैठक में उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता के साथ शिक्षकों को रिसर्च प्रोजेक्ट पर काम करने की नसीहत दी। कौटिल्य प्रशासनिक भवन के सभागार में नवागत कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने समस्त संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष व समन्वयकों के …

अयोध्या। डॉ.राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के नए कुलपति ने कुर्सी संभालते ही तेवर दिखाए। बुधवार को बुलाई गई बैठक में उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता के साथ शिक्षकों को रिसर्च प्रोजेक्ट पर काम करने की नसीहत दी।

कौटिल्य प्रशासनिक भवन के सभागार में नवागत कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने समस्त संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष व समन्वयकों के साथ बैठक की तथा सबसे परिचय प्राप्त किया। इसके बाद कुलपति ने सभी पाठ्यक्रमों विभागाध्यक्षों से प्रवेश के सम्बन्ध में अद्यतन जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने कहा कि परिसर के सम-सेमेस्टर की परीक्षाएं शीघ्र कराई जानी है। इसकी तैयारी पूरी करने के लिए परीक्षा नियंत्रक को निर्देशित किया। कुलपति ने सभी विभागाध्यक्षों से शीघ्र पाठ्यक्रम को पूरा कराने का निर्देश दिया। कुलपति ने कहा कि नए सत्र में परिसर के विभिन्न पाठ्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में छात्रों का प्रवेश कराना सुनिश्चित करें।

इसके साथ ही उन्होंने शीघ्र मूल्यांकन कराकर परीक्षा परिणाम जारी करने का दिया निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त कुलपति ने शिक्षकों से उनके प्रोजेक्ट व शोध कार्यों की जानकारी लेते हुए प्रोजेक्ट लाने के लिए प्रोत्साहित किया। बैठक में वित्त अधिकारी प्रो. चयन कुमार मिश्र, कुलसचिव उमानाथ, मुख्य नियंता प्रो अजय प्रताप सिंह, समेत सभी विभागाध्यक्ष और शिक्षक मौजूद रहे।

पढ़ें- लखनऊ: 6800 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की मांग को लेकर परिवर्तन चौक पर किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार