बरेली: सीवर टैंक बनाने के विवाद में चले लाठी-डंडे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। सीवर टैंक बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की जमकर लाठी डंडे- चले। जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलाें को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दोनों पक्षों की तरफ से आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई …

अमृत विचार, बरेली। सीवर टैंक बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की जमकर लाठी डंडे- चले। जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलाें को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दोनों पक्षों की तरफ से आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

थाना बारादरी में के माेहल्ला कोट में रहने वाले इस्माइल ने बताया की वह आज अपने घर में सीवर टैंक का निर्माण करा रहे थे। उनके पड़ाेस में रहने वाले निजाम ने इसका विरोध किया। उन्होंने निजाम से कहा कि वह अपने घर में टैंक का निर्माण करा रहे हैं। जिस पर वह भड़क गए। निजाम अपनी पत्नी फरमान भाई साजिद, सज्जाद व चांद हाथों में लाठी डंडे लेकर पहुंच गए।

दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। विवाद में पहले पक्ष से इस्माइल, उसकी पत्नी नूरवानों, सफी अहमद, व दूसरे पक्ष से निजाम, फरजाना, साजिद, सज्जाद व चांद घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर क्रास केस दर्ज कर लिया।

ये भी पढ़ें- बरेली: नवंबर में त्रिवार्षिक राज्य सम्मेलन का होगा आयोजन

संबंधित समाचार