बाराबंकी: प्रधान से नाराज ग्रामवासी लाएंगे अविश्वास प्रस्ताव, अधिकारी को सौंपेंगे प्रार्थना पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार/बाराबंकी। हैदरगढ़ के शरीफाबाद ग्राम पंचायत के एक दर्जन पंचायत सदस्य ग्राम प्रधान से नाराज चल रहे हैं। जिसको लेकर गुरुवार को गांव में एक बैठक की है। इस बैठक में कुल निर्वाचित 15 पंचायत सदस्यों में से कुल 12 सदस्यों ने हिस्सा लिया। और सभी उपस्थित सदस्य एक राय होकर प्रधान को हटाने …

अमृत विचार/बाराबंकी। हैदरगढ़ के शरीफाबाद ग्राम पंचायत के एक दर्जन पंचायत सदस्य ग्राम प्रधान से नाराज चल रहे हैं। जिसको लेकर गुरुवार को गांव में एक बैठक की है। इस बैठक में कुल निर्वाचित 15 पंचायत सदस्यों में से कुल 12 सदस्यों ने हिस्सा लिया। और सभी उपस्थित सदस्य एक राय होकर प्रधान को हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाने की घोषणा की है।

इस दौरान भल्लाह सिंह रावत, रामदयाल, रामनाथ, सुमन कुमारी, रामधन मल्लाह, अरविंद कुमार ,अखिलेश कुमारी, अमरीश तिवारी ,धर्मराज, उषादेवी , दीपती, दीनानाथ पंचायत सदस्यों ने बताया की जब से प्रधान शरीफाबाद जगपता चुनाव जीती हैं। उसके बाद से होने वाली खुली बैठकों में मुझे नहीं बुलाया गया था न ही हमको लोगों से विकास कार्यों के प्रस्ताव रजिस्टर पर हस्ताक्षर कराए गए।

बैठकों में प्रस्ताव रजिस्टर पर फर्जी हस्ताक्षर बना कर मन मनाने ढंग से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। हम लोगों की सुनी नहीं जा रही है। जबकि हम भी लोग जनता द्वारा चुनकर आते हैं। इसके अलावा प्रधान मेरे कहने पर कोई विकास कार्य भी नहीं करवा रहा है। वह मनमानी कर रहा है इसलिए प्रधान के खिलाफ हम लोग अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे, जिसके लिए नोटरी आदि कागज तैयार करने जा रहे हैं। बाद में संबंधित अधिकारी को अविश्वास प्रस्ताव लाने का प्रार्थना पत्र सौंपेंगे।

पढ़ें-अविश्वास प्रस्ताव पर फैसला संविधान का उल्लंघन, पाकिस्तान मुख्य न्यायाधीश

संबंधित समाचार