बहराइच: इंटरलॉकिंग निर्माण का जायजा लेने पहुंची इंजीनियर की टीम, मानक विहीन निर्माण की हुई थी शिकायत
बहराइच। पयागपुर नगर पंचायत के कोट बाजार में लाखों की इंटरलॉकिंग का निर्माण मानक विहीन हो रहा है। इसकी शिकायत जन प्रतिनिधियों ने की। गुरुवार को निर्माण का जायजा लेने इंजीनियर की टीम पहुंची। जांच के बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। पयागपुर नगर पंचायत के कोट बाजार में 10 लाख से अधिक की …
बहराइच। पयागपुर नगर पंचायत के कोट बाजार में लाखों की इंटरलॉकिंग का निर्माण मानक विहीन हो रहा है। इसकी शिकायत जन प्रतिनिधियों ने की। गुरुवार को निर्माण का जायजा लेने इंजीनियर की टीम पहुंची। जांच के बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
पयागपुर नगर पंचायत के कोट बाजार में 10 लाख से अधिक की लागत से इंटर लॉकिंग का निर्माण कराया जा रहा है। इंटरलॉकिंग निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। साथ ही सड़क का निर्माण काफी नीचे किया जा रहा है। इसकी शिकायत नगरवासियों ने जन प्रतिनिधियों से की।
जन प्रतिनिधियों की शिकायत पर गुरुवार को इंजीनियर राजीव कुमार जांच के लिए पहुंचे। उन्होंने ईंट खोदवाकर जांच की। जांच के दौरान काफी खामियां मिली। इंजीनियर ने जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दिया है। उनका कहना है कि आगे से कार्यवाई होगी।
पढ़ें- गोरखपुर: संत कबीर की साधना स्थली पर राष्ट्रपति के कार्यक्रम की तैयारियों का सीएम योगी ने लिया जायजा
