मुरादाबाद: प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद/कांठ,अमृत विचार। तहसील क्षेत्र के समेलपुर गांव में प्रलोभन देकर लोगों का धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। गुरुवार को सूचना के बाद मौके पर पहुंचे बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने धामपुर से आईं दो महिलाओं और किशोर पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाकर हंगामा किया। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक और पुलिसकर्मी …

मुरादाबाद/कांठ,अमृत विचार। तहसील क्षेत्र के समेलपुर गांव में प्रलोभन देकर लोगों का धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। गुरुवार को सूचना के बाद मौके पर पहुंचे बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने धामपुर से आईं दो महिलाओं और किशोर पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाकर हंगामा किया। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक और पुलिसकर्मी आरोपी किशोरी और पांच महिलाओं का थाने ले आए। सीओ ने इस मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

  • बजरंगदल के कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद सलेमपुर पहुंची पुलिस
  • आरोपी किशोरी और पांच महिलाओं को थाने लाई पुलिस

यह मामला छजलैट थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर का है। गुरुवार को बिजनौर के धामपुर से एक किशोरी और दो महिलाएं गांव पहुंच थीं। आरोप है कि ये तीनों गांव की महिलाओं को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित रही थीं। तभी किसी व्यक्ति ने विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारी मोनू बिश्नोई को घटना के बारे में सूचना दे दी। इसके बाद वह अपने साथ जिला गौ सेवा प्रमुख बजरंग दल सत्येंद्र ठाकुर, रोबिन विश्नोई, मोहित पाल, सचिन अग्निहोत्री, उमंग दिवाकर, अमित कुमार, गौतम कुमार, मोनू सैनी, हरीश सैनी को साथ लेकर गांव पहुंच गए।

उन्होंने आरोपी महिलाओं से पूछताछ की तो गांव की कुछ महिलाएं विरोध करने लगी। इससे गुस्साए बजरंगदल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार सक्सेना पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए, जहाां धामपुर से आईं महिलाओं ने पुलिस से भी बहस की और कहा कि यहां इस तरह का कोई मामला नहीं है। तभी बजरंग दल के पदाधिकारी मामले को लेकर अड़ गए।

उनकी बहस ग्राम प्रधान सचिव चौधरी से भी हुई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छह महिलाओं को थाने ले आई। सीओ सलोनी अग्रवाल ने इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक को जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : दाल बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल पाया काबू

संबंधित समाचार