बरेली: तीन दिन गर्मी और उमस से नहीं मिलने वाली राहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। जून में लगातार पारा चढ़ रहा है। दिन में चल रहीं गर्म हवाओं के कारण लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं। जिन्हें निकलना पड़ रहा है तो वह कपड़े से चेहरे को ढककर निकल रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले तीन दिनों तक पारा और बढ़ने …

अमृत विचार, बरेली। जून में लगातार पारा चढ़ रहा है। दिन में चल रहीं गर्म हवाओं के कारण लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं। जिन्हें निकलना पड़ रहा है तो वह कपड़े से चेहरे को ढककर निकल रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले तीन दिनों तक पारा और बढ़ने की संभावना है।

पिछले महीने मौसम कभी गर्म तो कभी ठंडा रहा लेकिन जून के पहले दिन ही पारा 41 डिग्री पहुंच गया। गुरुवार 2 जून को अधिकतम तापमान 41.1 तथा न्यूनतम 29.5 न्यूनतम रहा। जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय, पंतनगर के मौसम वैज्ञानिक आरके सिंह के अनुसार गुरुवार को सुबह 70 प्रतिशत तथा दोपहर में 38 प्रतिशत आद्रता रही। दिन भर 9.8 किलोमीटर की रफ्तार से उत्तर पश्चिमी हवाओं से गर्मी रही।अभी तापमान और बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी की शुरू, बरेली और आंवला लोस के बूथों को सशक्त करने के लिए हुई कार्यशाला

संबंधित समाचार