बलिया: पुलिस ने किया सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, पांच महिला समेत 10 गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। यूपी के बलिया जिले की पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने पांच महिलाओं समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक बलिया रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल में छापा मार पुलिस ने कर देह व्यापार में लिप्त पांच पुरुष व पांच महिलाओं को हिरासत में ले …

बलिया। यूपी के बलिया जिले की पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने पांच महिलाओं समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक बलिया रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल में छापा मार पुलिस ने कर देह व्यापार में लिप्त पांच पुरुष व पांच महिलाओं को हिरासत में ले लिया है।

वहीं होटल को भी पुलिस ने सील करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं सैक्स रैकेट इस धंधे से स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा था। रेलवे स्टेशन के आस पास के होटलों में चल रहे अनैतिक कार्यो को लेकर स्थानीय जनता कई बार पुलिस और प्रशासन से शिकायत कर चुकी थी।

डीजीपी कार्यालय से मिले निर्देश के बाद सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस टीम लॉज और होटल पर पहुंची थी। गुरुवार को पुलिस ने जब होटल के कमरों को खंगालना शुरू किया तो उसमें सोलह कमरे थे, जिनमें से पांच कमरे अंदर से बंद मिले। इन कमरों में आपत्तिजनक हालत में पुरुष और महिला मिली। पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तो उनमें से कोई भी कुछ भी बताने को तैयार नहीं था।

वहीं इस मामले पर बलिया के सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार ने कहा कि पुलिस को जानकारी मिली की होटल में अवैध कार्य किए जा रहे थे। उसके बाद पुलिस होटल पहुंची और कमरों की जांच शुरू की तो होटल के अंदर पांच पुरुष और पांच महिला आपत्तिजनक स्थिति में मिले। होटल को सील कर दिया गया है। साथ ही होटल के मालिक को भी हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़ें:-लखीमपुर खीरी: सैक्स रैकेट में शामिल नहीं हुई पत्नी तो मारपीट कर घर से निकाला

संबंधित समाचार