बरेली: प्रेमी के साथ मिलकर की पति की पीट-पीटकर हत्या
अमृत विचार, बरेली। सुभाष नगर थाना क्षेत्र में बुधवार की रात एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने पति के बीमार होने की सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो खून से लथपथ शरीर बिस्तर पर पड़ा देखा। परिजनों ने मृतक की पत्नी और …
अमृत विचार, बरेली। सुभाष नगर थाना क्षेत्र में बुधवार की रात एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने पति के बीमार होने की सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो खून से लथपथ शरीर बिस्तर पर पड़ा देखा। परिजनों ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बिहारीपुर के रहने वाले संजय गुप्ता (40) चालक थे। उनकी शादी 2014 में सीबीगंज निवासी ज्योति से हुई थी। बताया जाता है कि पति-पत्नी की उम्र में दोगुना अंतर था। आरोप है कि संजय की पत्नी का एक दूसरे समुदाय के युवक के साथ प्रेम प्रसंग था। नवंबर 2021 में ज्योति अपने प्रेमी संग चली गई थी। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे दिल्ली से बरामद कर लिया था। इसके बाद वह एक बार फिर से प्रेमी संग चली गई थी। बाद में समझौता कराने के बाद पति ने उसे रख लिया था।
आरोप है कि बुधवार की रात पति काम करके घर लौटा था। इसी बीच उसका और पत्नी का विवाद हो गया। इसी दौरान महिला का प्रेमी वहां आ गया और दोनों लोगों में मारपीट हो गई। इसके बाद पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर संजय को पीटकर उसकी हत्या कर दी। संजय के मरने के बाद पत्नी ज्योति ने उसके बदायूं निवासी जीजा धर्मपाल को फोन किया और बताया कि संजय की तबीयत खराब है और वह बिस्तर से उठ नहीं रहे हैं। सुभाषनगर पुलिस ने मृतक संजय के रिश्तेदार धर्मपाल गुप्ता की शिकायत पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी-
प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति की हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें- बरेली: हक की बात जिलाधिकारी के साथ में सबसे अधिक मकान की आईं शिकायतें
