आगरा: ताजनगरी में छाए हल्के बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, Heat Wave की जताई आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। शुक्रवार सुबह से मौसम काफी सुहावना बना हुआ है। हल्के बादल छाए हुए हैं और हवा भी तेज चल रही है। बदलते मौसम से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इसी बीच मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है। उन्होंने कहा कि 3 और 4 जून को हीट वेब चलेंगी। इसके साथ …

आगरा। शुक्रवार सुबह से मौसम काफी सुहावना बना हुआ है। हल्के बादल छाए हुए हैं और हवा भी तेज चल रही है। बदलते मौसम से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इसी बीच मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है। उन्होंने कहा कि 3 और 4 जून को हीट वेब चलेंगी। इसके साथ तापमान भी 44 डिग्री तक पहुंचेगा।

मौसम विभाग के अनुसार मौसम फिर बदलेगा और हीट वेब चलेगी। वहीं, इससे पहले गुरुवार को मौसम बिल्कुल उलटा था। गुरुवार को पारा 45.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया था।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 3 और 4 जून को हीट वेब चलेगी। इसके अलावा तापमान भी 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। इसके अलावा छह जून तक बारिश के आसार नहीं है।

पढ़ें- हल्द्वानी: मैदानी इलाकों में मौसम रहेगा शुष्क, पहाड़ों में होगी बारिश

संबंधित समाचार