घाटी में आतंक का कहर जारी, कश्मीर में पलायन को मजबूर लोग
जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर में लगातार आतकंवादियों द्वारा की गई हत्या से कश्मीरी पंडितों के अंदर भय पैदा हो गया है जिस वजह से अपना घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। बीते कल ही एक बैंक कर्मचारी की हत्या कर दी थी और शाम के समय ईट भट्ठे के गैर स्थानीय मजदूरों पर फायरिंग कर दी …
जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर में लगातार आतकंवादियों द्वारा की गई हत्या से कश्मीरी पंडितों के अंदर भय पैदा हो गया है जिस वजह से अपना घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। बीते कल ही एक बैंक कर्मचारी की हत्या कर दी थी और शाम के समय ईट भट्ठे के गैर स्थानीय मजदूरों पर फायरिंग कर दी जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई दूसरा घायल हो गया। इससे पहले भी लगातार हत्याएं की जा रही हैं। जिस कारण लोग पलायन के लिए मजबूर हैं।
पीएम पैकेज से मिली अनंतनाग के मट्टन के पास पंडित कॉलोनी में लगभग 90 प्रतिशत लोग पलायन कर चुके हैं। इस कॉलोनी में सरकारी कर्मचारी रहते हैं। लगातार हो रही हत्याओं के कारण कॉलनी छोड़ चुके हैं। अपने घर जा चुके हैं। कश्मीर में राहुल भट्ट की हत्या के बाद लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है।
सरकार से अपने सुरक्षा को लेकर मांग कर रहे हैं। वहीं सरकार ने भी सुरक्षित जगह पर पोस्टिंग का फैसला किया है। कश्मीर प्रशासन ने कहा कि सभी को जिला मुख्यालय में शिफ्ट किया जाएगा। आकड़ों पर नजर डालें तो इस साल 20 नागरिकों की हत्या हो चुकी है।
