अमोनिया गैस के रिसाव से बड़ी संख्या में महिलाओं समेत 50 से अधिक कर्मचारी बीमार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विशाखापत्तनम। आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली जिले के अचुतापुरम में शुक्रवार को ब्रैंडिक्स स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एसईजेड) में एक रासायनिक कारखाने से अमोनिया गैस के रिसाव से बड़ी संख्या में महिलाओं सहित 50 से अधिक कर्मचारी बीमार पड़ गए। जानकार सूत्रों ने बताया कि पोरस सीड्स कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी उल्टी, चक्कर और सांस …

विशाखापत्तनम। आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली जिले के अचुतापुरम में शुक्रवार को ब्रैंडिक्स स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एसईजेड) में एक रासायनिक कारखाने से अमोनिया गैस के रिसाव से बड़ी संख्या में महिलाओं सहित 50 से अधिक कर्मचारी बीमार पड़ गए। जानकार सूत्रों ने बताया कि पोरस सीड्स कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी उल्टी, चक्कर और सांस लेने में तकलीफ के साथ बीमार पड़ गए।

उन्हें विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इंजीनियरों को अभी तक उस स्थान की पहचान नहीं हो पाई है, जहां से गैस का रिसाव हो रहा है। आंध्र प्रदेश के गृह मंत्री तनेती वनिता ने जिला अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की है।

इसे भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: टारगेट किलिंग से सरकारी कर्मचारियों में दहशत, ट्रांसफर की मांग को लेकर दूसरे दिन भी प्रदर्शन

संबंधित समाचार