अयोध्या: क्रिकेट चयन प्रतियोगिता के लिए पहुंची टीम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार/अयोध्या। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाली अंतर जनपदीय यू-19 क्रिकेट चयन प्रतियोगिता के लिए गोंडा की 18 सदस्यीय टीम शुक्रवार को यहां पहुंच गई है। गोंडा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव राशिद हुसैन खान चांद के निर्देशन में टीम चयन में शामिल होगी। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में …

अमृत विचार/अयोध्या। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाली अंतर जनपदीय यू-19 क्रिकेट चयन प्रतियोगिता के लिए गोंडा की 18 सदस्यीय टीम शुक्रवार को यहां पहुंच गई है। गोंडा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव राशिद हुसैन खान चांद के निर्देशन में टीम चयन में शामिल होगी।

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में 4 से 7 जून तक अयोध्या मंडल में आयोजित होने वाली यू-19 क्रिकेट चयन प्रतियोगिता में पहला मैच शनिवार को अयोध्या और 5 जून को अंबेडकरनगर के मध्य होगा। मैच उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की जूनियर चयन समिति के चयनकर्ताओं की निगरानी में खेला जायेगा।

टीम में संजय निषाद कप्तान, फैजल अंसारी, विश्वजीत कृष्ण मिश्र, प्रत्यूष वर्मा, ऋषभ जायसवाल, आयुष शुक्ल, योगांक प्रताप सिंह, ओमकांत राय, महेंद्र प्रताप सिंह, हेमंत शुक्ल, अभिषेक सैनी, निखिल पाण्डेय, अमित चौधरी, अंकुर आजाद, प्रवीण यादव, आकाश, शेषमणि शुक्ल वैभव पाण्डेय हैं। टीम मैनेजर शाहनवाज हुसैन हैं।

पढ़ें-अयोध्या: श्रमिक दिवस पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण से जुड़ी संस्थाओं के बीच होगा क्रिकेट टूर्नामेंट, खेलेंगी चार टीमें

संबंधित समाचार