ललितपुर : नाबालिग पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ललितपुर। उत्तर प्रदेश में ललितपुर के थाना मदनपुर में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला शुक्रवार को दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि एक गांव में नाबालिग किशोरी के साथ 23 मई को दो व्यक्तियों द्वारा दुष्कर्म किये जाने की जानकारी देते हुए पीड़िता के पिता ने आज थाने में तहरीर दी। पीड़िता की …

ललितपुर। उत्तर प्रदेश में ललितपुर के थाना मदनपुर में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला शुक्रवार को दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि एक गांव में नाबालिग किशोरी के साथ 23 मई को दो व्यक्तियों द्वारा दुष्कर्म किये जाने की जानकारी देते हुए पीड़िता के पिता ने आज थाने में तहरीर दी। पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

तहरीर में बताया गया कि नाबालिग के साथ गांव के दो लोगों रजऊ राजा और भगत सिंह ने बंदूक का डर दिखाकर दुष्कर्म किया।
किशोरी 23 मई की दोपहर में अपने पिता को ढूंढ रही थी तब रजऊ उसे अपने साथ अपने घर यह कहकर ले गया कि उसका पिता उसके घर में है। घर पहुंचकर रजऊ ने अपने साथी भगत सिंह के साथ मिलकर कमराबंद कर बंदूक का डर दिखाकर उसके साथ बलात्कार किया। पीड़ता ने डर के कारण किसी को यह बात नहीं बतायी।

वारदात के बाद किशोरी के व्यवहार मे आये बदलाव को देखते हुए परिजनों द्वारा बार बार पूछे जाने पर उसने पूरी जानकारी दी, जिसके बाद पीड़िता के पिता ने पुलिस में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी मड़ावरा कैलाश नाथ ने बताया कि किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म की तहरीर आज थानाध्यक्ष मदनपुर को दी गई, इस मामले में दो आरोपियों के विरूद्ध थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है व आरोपियों की तलाश करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:-रामपुर: पिता को खाना देकर जंगल से लौट रही किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार