बरेली: अवैध होर्डिंग्स हटाने के दौरान अधिकारी-कर्मचारी के बीच विवाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। शहर अवैध विज्ञापन होर्डिंग्स से पटा पड़ा है। चौराहों पर बिना इजाजत लगे विज्ञापन होर्डिंग्स का कोई पैसा नगर निगम कोष में जमा नहीं हो रहा है फिर भी मिलीभगत से यह धंधा अब तक चल रहा है। नगर आयुक्त के निर्देश के बाद गुरुवार रात में अवैध होर्डिंग्स को हटाने का …

अमृत विचार, बरेली। शहर अवैध विज्ञापन होर्डिंग्स से पटा पड़ा है। चौराहों पर बिना इजाजत लगे विज्ञापन होर्डिंग्स का कोई पैसा नगर निगम कोष में जमा नहीं हो रहा है फिर भी मिलीभगत से यह धंधा अब तक चल रहा है। नगर आयुक्त के निर्देश के बाद गुरुवार रात में अवैध होर्डिंग्स को हटाने का अभियान शुरु किया गया लेकिन शुरुआत में ही इसमें ग्रहण लग गया। अधिकारी और कर्मचारी के बीच तीखा वाद विवाद हो गया इससे अभियान रुक गया।

दिन में भीड़ होने की वजह से अभियान चल नहीं सकता था इसलिए अवैध होर्डिंग्स हटाने के लिए रात का समय तय किया गया था। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने अपर नगर आयुक्त द्वितीय अजीत कुमार सिंह को निर्देश दिया तो उन्होंने विज्ञापन प्रभारी सहायक नगर आयुक्त विवेक त्रिपाठी को रात 11 बजे अभियान चलाने का निर्देश दिया। रात में अचानक निर्देश मिलने से कर्मचारी और अधिकारी तैयार नहीं थे। बरेली कॉलेज के पास एक अवैध यूनिपोल तोड़ा गया तो विवाद शुरु हो गया। यूनिपोल को निगम में रखवाने को लेकर हुआ विवाद बढ़ता चला गया। इसलिए अभियान रोक दिया गया।

शहर में लगे अवैध विज्ञापन होर्डिंग्स को नहीं हटाने को लेकर विज्ञापन एजेंसियों की एसोसिएशन ने भी अपने ज्ञापन में बात उठाई थी। पूर्व नगर आयुक्त सैमुअल पाल भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगे 16 विज्ञापन होर्डिंग्स को काटने की बात कह गए थे लेकिन उस आदेश का पालन नहीं हुआ। चौकी चौराहा, अयूब खां चौराहे के गेट एंट्री पर लगे कई होर्डिंग्स अवैध हैं। इसके अलावा भी शहर में कई डिवाइडर और चौराहों पर अवैध होर्डिंग्स कर्मचारियों व अधिकारियों की साठगांठ से लगे हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: शिविर लगा कर दिव्यांगों का किया जा रहा चिन्हांकन

संबंधित समाचार