रायबरेली: श्रमिक संगठन इंटक की एनटीपीसी ऊंचाहार इकाई में हुआ पुनर्गठन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। देश के बहुत बड़े श्रमिक संगठन इंटक की एनटीपीसी ऊंचाहार इकाई में पुनर्गठन हुआ है। कर्मचारियों के बीच सेवा और संघर्ष का पर्याय बन चुकी एनटीपीसी इंप्लाइज यूनियन (इंटक) की कार्यकारिणी का एक भव्य समारोह में  पुनर्गठन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में कार्यकारी अध्यक्ष लाल बहादुर मौर्या चुने गए वहीं शिवराम ओझा महामंत्री के …

रायबरेली। देश के बहुत बड़े श्रमिक संगठन इंटक की एनटीपीसी ऊंचाहार इकाई में पुनर्गठन हुआ है। कर्मचारियों के बीच सेवा और संघर्ष का पर्याय बन चुकी एनटीपीसी इंप्लाइज यूनियन (इंटक) की कार्यकारिणी का एक भव्य समारोह में  पुनर्गठन किया गया।

नवगठित कार्यकारिणी में कार्यकारी अध्यक्ष लाल बहादुर मौर्या चुने गए वहीं शिवराम ओझा महामंत्री के लिए और राम सहाय वर्मा संयुक्त महामंत्री के रूप में सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किए गए। इसके अलावा उत्तर प्रदेश इंटक के अध्यक्ष अशोक सिंह संरक्षक, अनिल मिश्रा संयोजक, एके वैश्य कोषाध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के पद पर लघुशंकर यादव, मुदस्सिर अहमद, महेश चौधरी तथा एम के दूबे का चुनाव किया गया।

मनोज तिवारी संयुक्त मंत्री और जगेश लाल संगठन मंत्री बनाए गए। उदय भान यादव प्रचार सचिव और कुंदन सिंह को संगठन का प्रवक्ता नियुक्त किया गया। इसके अळावा बिमलेश सिंह, लक्ष्मीकांत सिंह, अंकित कुमार सिंह, हरिश्चन्द्र सिंह चौहान, अनिल पाल, रामकिशोर यादव, संतोष कुमार अब्दुल हसन तथा दुष्यंत सिंह को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया।

यूनियन के अध्यक्ष आज्ञा शरण सिंह ने सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और विश्वास व्यक्त किया कि नवगठित कार्यकारिणी कर्मचारियों के प्रति और अधिक जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए इनके विश्वास को जीतने में सफल रहेगी। आज्ञा शरण सिंह ने संगठन के अभी तक महामंत्री रहे के एन सिंह के कार्यकाल की भूरि-भूरि सराहना की।

सभी पदाधिकारियों ने केएन सिंह का माल्यार्पण करके अभिनंदन किया तथा उनके द्वारा संगठन को मिले सहयोग और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। समारोह में महेश चौधरी, कुंदन सिंह, लघुशंकर यादव, एके वैश्य, दुर्गेश मिश्रा, रचना पाल, राम कुमार वर्मा और जगेश लाल संगठन की मजबूती के लिए कई सुझाव दिए, जिसका सभी ने समर्थन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में एनटीपीसी कर्मचारी उपस्थित रहकर नवगठित कार्यकारिणी के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

पढ़ें- गौतम बुद्ध नगर: बीमा पॉलिसी रिन्यू कराने का झांसा देकर NTPC के रिटायर्ड AJM से की करोड़ो की ठगी

संबंधित समाचार