आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुआ बड़ा सड़क हादसा, एक की मौत, पांच घायल
इटावा। शनिवार की सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो कारों के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हुई है और पांच लोग घायल हुए हैं। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक टूरिस्ट बस लखनऊ की ओर जा रही थी। बस हाईवे पर रखे डायवर्जन ड्रम के फंस …
इटावा। शनिवार की सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो कारों के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हुई है और पांच लोग घायल हुए हैं।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक टूरिस्ट बस लखनऊ की ओर जा रही थी। बस हाईवे पर रखे डायवर्जन ड्रम के फंस जाने से रुक गई, तभी उसके पीछे चल रहे ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। इतने में ही ट्रक के पीछे से एक क्रेटा कार आ घुसी और क्रेटा के पीछे एक सियाज कार भी टकरा गई।
दोनों कार सवारों को इलाज के लिए सैफई पीजीआई अस्पताल में भर्ती करवाया। टूरिस्ट बस में सफर कर रहे सभी यात्री सकुशल हैं। उन्होंने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति कुलदीप कुमार निवासी गोमतीनगर, लखनऊ की मौत हुई है।
पढ़ें- मुरादाबाद: बड़ा सड़क हादसा…जायरीनों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 की मौत
